Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास वीटीआर में अग्निशमन के बारे में फायर वाचरों और बच्चों को सिखाए...

वीटीआर में अग्निशमन के बारे में फायर वाचरों और बच्चों को सिखाए गए गुर।

0
139

वाल्मीकिनगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

वीटीआर वन प्रमंडल 2 के वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र के अंतर्गत कोतरहा वन परिसर स्थित कौशल विकास केन्द्र मे भीषण गर्मी के मौसम में लगने वाली आग से संबंधित अग्निशमन पर प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण विषय पर कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को किया गया। कार्यशाला में वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र के रेंजर श्रीनिवासन नवीन तथा वनपाल आशीष कुमार द्वारा वन कर्मीयो, छात्र-छात्राओ, युवाओ और स्थानीय ग्रामीणों को आगलगी से बचाव का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में पेट्रोलिंग के दौरान जंगल में लगी आग के लोकेशन का ऑनलाइन कैसे पता किया जा सकता है ।

इसका भी प्रशिक्षण वन कर्मियों को दिया गया। इसके साथ ही आग को बुझाने के लिए नई मशीनों का कैसे उपयोग में लाना है। इस बारे में बताया गया। आग बुझाने के दौरान अगर मशीन में कोई छोटी- मोटी तकनीकी खराबी आ जाए तो उसे कैसे ठीक किया जा सकता है।इस पर भी विधुवत रूप से चर्चा किया गया। इस अवसर पर वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र के रेंजर श्रीनिवासन नवीन, वनपाल आशीष कुमार, वनपाल साधु दास, प्रभारी वनपाल राकेश कुमार, वनरक्षी शशि कुमार, खुशबू कुमारी , स्कूली बच्चे तथा स्थानीय ग्रामीण आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!