Tuesday, March 17, 2026
No menu items!
Google search engine
Home एजुकेशन हाइटेक पॉलिटेक्निक, दुबौलिया का प्लेसमेंट में बेहतर प्रदर्शन

हाइटेक पॉलिटेक्निक, दुबौलिया का प्लेसमेंट में बेहतर प्रदर्शन

0
202

सत्र 2022-25 के 13 छात्र सुब्रोस कंपनी में चयनित

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिमी चंपारण, बिहार

मझौलिया।सुभवंती ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के हाइटेक पॉलिटेक्निक, दुबौलिया ने इस वर्ष प्लेसमेंट के क्षेत्र में एक कीर्तिमान बनाया है। संस्थान की पहल पर डिप्लोमा सत्र  है और इसके सुनियोजित प्रयासों का प्रमाण है।संस्थान के चेयरमैन सतीश कुमार राय ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डायरेक्टर जनरल डॉ. अरुण कुमार वर्मा ने छात्रों के भविष्य के उत्थान हेतु मार्गदर्शन और समर्थन प्रदान किया। ग्रुप डायरेक्टर डॉ. रवि नाथ कुमार ने छात्रों को प्रेरणादायक भाषण के माध्यम से संबोधित किया।इस सफलता के पीछे प्राचार्य डॉ. आर. पी. किरण का सतत समर्पण और नेतृत्व रहा, जिनके प्रयासों से यह मुमकिन हो सका। प्रो. निरुपम ठाकुर (प्लेसमेंट एवं ट्रेनिंग ऑफिसर, एसजीआई बेतिया) और प्रो. अभिमन्यु कुमार झा (कोऑर्डिनेटर, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट) ने छात्रों को प्लेसमेंट हेतु विशेष प्रशिक्षण दिया।
इस अवसर पर कॉलेज के डीन डॉ. एच. के. झा, रजिस्ट्रार प्रो. कमल हुसैन, मानव संसाधन अधिकारी मोहम्मद शमीम अहमद एवं सहायक अकादमिक समन्वयक श्रीमती मधु तिवारी भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!