Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home दुनिया भारत-नेपाल सीमा के नो मैंस लैंड पर एसएसबी 21 वाहिनी ने नेपाल...

भारत-नेपाल सीमा के नो मैंस लैंड पर एसएसबी 21 वाहिनी ने नेपाल एपीएफ के साथ की जॉइंट पेट्रोलिंग।

0
231

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

भारत-नेपाल सीमा के नो मैंस लैंड पर एसएसबी 21 वाहिनी गंडक बराज के अधिकारी व जवानों ने गुरुवार को पड़ोसी देश नेपाल के एपीएफ के अधिकारीयों व जवानों के साथ समन्वय स्थापित कर सीमा पर ज्वाइंट पेट्रोलिंग किया।यह ज्वाइंट पेट्रोलिंग सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने व सीमावर्ती अपराधों और अनाधिकृत प्रवेश को संयुक्त रूप से रोकने के उद्देश्य से चलाया गया। ज्वाइंट पेट्रोलिंग का नेतृत्व एसएसबी से सहायक कमांडेंट जयंत बोरा व नेपाल एपीएफ के इंस्पेक्टर बिग बहादुर गोले द्वारा किया गया। इस दौरान एसएसबी तथा नेपाल एपीएफ के जवानों ने गंडक बराज के नो मैंस लैंड पर पैदल मार्च करते हुए गश्ती अभियान चलाया। सीमा क्षेत्र से तस्करी एवं अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने और स्थानीय ग्रामीणों के बीच सुरक्षा का भाव जगाने के उद्देश्य से समय-समय पर स्थानीय प्रशासन व पड़ोसी देश के जवानों के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त गश्ती अभियान चलाया जाता है l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!