Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास प्रधानमंत्री ने मधुबनी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बगहा रेलवे ओवरब्रिज...

प्रधानमंत्री ने मधुबनी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बगहा रेलवे ओवरब्रिज का किया उद्घाटन

0
380

शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन 24 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी ने मधुबनी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा किया। पहलगामा की घटना को ले कर सदिगी से बगहा आरओबी का उद्घाटन किया गया। जिसके बाद रेल ओवर ब्रिज को आम लोगों के लिए खोल दिया गया। उद्घाटन के दौरान को 12:15 बजे दिन में सदिगी से पूजा कर अवागमन की सुविधा लोगों के लिए चालू कर दिया गया। जे के इंजिकौम प्रोजेक्ट मैनेजर कैलाशनाथ यादव ने बताया कि रेलवे ओवर ब्रिज का शुभारंभ पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा किया। गौरतलब हो कि बगहा रेलवे ढाला पर अप्रैल 2022 में आरओबी का निर्माण शुरू हुआ था। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे व सात मीटर चौड़े पुल के निर्माण में लगभग 42 करोड़ लागत से एन एच् आई द्वारा बनाया गया है। इसके निर्माण से बगहा शहर में लगने वाले जाम से लोगों को मुक्ति मिलेगी और आवागमन लोगों को सुलभ होगा। मौके पर प्रोजेक्ट मैनेजर कैलाशनाथ यादव , प्रकाश सिंह स्ट्रक्चर अभियंता, पंकज कुमार यादव सर्वेयर, क्वालिटी चेक अरविंद कुमार सिंह, आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!