Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home एजुकेशन थाने के पुलिस कर्मियों को दी गई कंप्यूटर बेसिक की ट्रेनिंग।

थाने के पुलिस कर्मियों को दी गई कंप्यूटर बेसिक की ट्रेनिंग।

0
222

वाल्मीकी नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार देवेंद्र के नेतृत्व में वाल्मीकि नगर थाना परिसर में बुधवार को वाल्मीकि नगर, नौरंगिया, लौकरिया और गोबरहिया थाना के सभी आई ओ को कंप्यूटर की बेसिक ट्रेनिंग दी गई। इस बाबत जानकारी देते हुए बगहा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार देवेंद्र ने बताया कि विभाग के द्वारा सभी आई ओ को कंप्यूटर लैपटॉप उपलब्ध कराया गया है। सभी कर्मियों को लैपटॉप ऑपरेशन की बेसिक जानकारी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।यह सभी थाना में दिया जाएगा। इससे वैसे अनुसंधान कर्ता जिनकी उम्र 55 से कम है। उन्हें लैपटॉप उपलब्ध कराया गया है।केस डायरी लिखने , हैंडराइटिंग की समस्या से निजात मिलेगी। इन कामों को पेपर लेस किया जा रहा है। सभी ईमेल और कांड से संबंधित कार्य ,पत्राचार के अलावा सभी रिपोर्ट का आदान-प्रदान लैपटॉप के माध्यम से पेपर लेस तरीके से किया जाएगा। इससे कार्य की गुणवत्ता में सुधार होगा। सभी रिपोर्ट गुणवत्ता के साथ आदान-प्रदान होगा ।हैंडराइटिंग की समस्या समाप्त होगी। इस अवसर पर नौरंगिया, लौकरिया, गोबरहिया और वाल्मीकि नगर थाना के सहायक अवर निरीक्षक आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!