Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home दुनिया कश्मीर की घटना के बाद भारत नेपाल बॉर्डर पर बढ़ी सख्ती, एसएसबी...

कश्मीर की घटना के बाद भारत नेपाल बॉर्डर पर बढ़ी सख्ती, एसएसबी और बिहार पुलिस ने की जॉइंट पेट्रोलियम।

0
397

नेपाल से भारत आने वाले हर व्यक्ति और संदिग्ध सामान पर विशेष नजर ।

शादमान शकील हैदर  / विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इंडो-नेपाल बॉर्डर के हर चेक पोस्ट पर पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। इसी कड़ी में भारत नेपाल सीमा बाल्मीकि नगर में एसएसबी 21 वाहिनी और बिहार पुलिस के साथ सीमा पर संयुक्त पेट्रोलिंग किया गया। वाल्मीकि नगर में 21 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के सीमा चौकी गंडक बैराज जॉइंट पेट्रोलियम बुधवार को किया गया। जिसमें सशस्त्र सीमा बल के पदाधिकारी एवं जवान और बिहार पुलिस के पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे। इस ज्वाइंट पेट्रोलिंग में सीमावर्ती क्षेत्रों में चौकसी, आतंकी/ अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने व सीमा पर अपराधियों और आतंकवादियों के मंसूबों को संयुक्त रूप से रोकने के उद्देश्य से चलाया गया। ज्वाइंट पेट्रोलिंग का नेतृत्व बिहार पुलिस की तरफ से एसडीपीओ बगहा कुमार देवेंद्र और एसएसबी के सहायक कमांडेंट जयंता बोरा द्वारा किया गया। इस दौरान एसएसबी तथा बिहार पुलिस के जवानों ने गंडक बैराज से टंकी बाजार मार्केट तक पैदल मार्च करते हुए गश्ती अभियान चलाया। सीमा क्षेत्र से तस्करी, अवैध गतिविधियों, राष्ट्र विरोधी तत्वों पर लगाम लगाने और स्थानीय ग्रामीणों के सुरक्षा के उद्देश्य से स्थानीय प्रशासन व पड़ोसी देश के जवानों के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त गश्ती अभियान चलाया l

एसएसबी ने इंटिलेजेंस को किया एक्टिव

एसएसबी से जुड़े अधिकारी ने हमें बताया कि घटना के बाद एसएसबी ने अपने इंटेलिजेंस को भी एक्टिव कर दिया है। इसके साथ ही सीसीटीवी की मॉनिटिरिंग को भी सख्त कर दिया गया है। कुल मिलाकर मेन मेड और टेक्नोलॉजी बेस्ड सभी सर्विलांस को पूरे बॉर्डर पर बढ़ा दिया गया है।

पगडंडियों पर सेना और डॉग स्क्वायड की पेट्रोलिंग

इंडो-नेपाल बॉर्डर के ओपन होने के कारण पेट्रोलिंग एक बड़ी चुनौती है। घटना के बाद पूरे बॉर्डर की पगडंडियों पर पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। डॉग स्क्वाड के केरो और कोको नामक खोजी कुत्ते विशेष जांच अभियान में शामिल हैं। इनकी निगरानी डॉग स्वान परिचालक राजू लाल और केपी विक्रम कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां आपसी समन्वय से स्थिति पर नजर रख रही हैं।

सभी सामान की हो रही है स्कैनिंग

सभी सामानों की जांच की जा रही है। एक्स-रे मशीनों और डॉग स्क्वाड की मदद से सामान की छानबीन की जा रही है। एसएसबी 47वीं वाहिनी के उप सेनानायक दीपक कृष्णा के अनुसार, सभी जवानों को अलर्ट कर दिया गया है। उन्हें हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने का निर्देश है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!