Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home दुनिया बिहार पुलिस ने एसएसबी 21 वाहिनी के साथ सीमाई इलाकों में की...

बिहार पुलिस ने एसएसबी 21 वाहिनी के साथ सीमाई इलाकों में की जॉइंट पेट्रोलिंग।

0
234

वाल्मीकी नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

बिहार पुलिस ने एसएसबी 21 वाहिनी वाल्मीकि नगर सीमा चौकी गंडक बराज के अधिकारी व जवानों द्वारा बुधवार को समन्वय स्थापित कर सीमा पर ज्वाइंट पेट्रोलिंग किया।
यह ज्वाइंट पेट्रोलिंग सीमावर्ती क्षेत्रों में चौकसी,आतंकी,अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने व सीमा पर अपराधियों और आतंकवादियों के मंसूबों को संयुक्त रूप से रोकने के उद्देश्य से चलाया गया। इस ज्वाइंट पेट्रोलिंग का नेतृत्व बिहार पुलिस की ओर से बगहा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार देवेंद्र व एसएसबी 21वी वाहिनी गंडक बराज के सहायक कमांडेंट जयंता बोरा द्वारा किया गया। इस दौरान एसएसबी तथा बिहार पुलिस के जवानों ने गंडक बराज से टंकी बाजार मार्केट तक पैदल मार्च करते हुए गश्ती अभियान चलाया। सीमा क्षेत्र से तस्करी, अवैध गतिविधियों, राष्ट्र विरोधी तत्वों पर लगाम लगाने और स्थानीय ग्रामीणों के सुरक्षा के उद्देश्य से स्थानीय प्रशासन व एसएसबी के जवानों के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त गश्ती अभियान चलाया गयाl इस अवसर पर चार थाना जिसमें नौरंगिया, गोबरहिया,लौकरिया और वाल्मीकि नगर के पुलिस पदाधिकारी,पुलिसकर्मी और एसएसबी के कई जवान मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!