Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में बिपार्ड के 44 सदस्यों की पहुंची टीम।

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में बिपार्ड के 44 सदस्यों की पहुंची टीम।

0
121

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

इनदिनों गर्मी के बढ़ते तपीश के बीच वाल्मीकि नगर में पर्यटको का रुझान देखने को मिल रहा है। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में पर्यटको की बाढ़ सी आ गई है।इसी बीच बिहार के कोने-कोने से सोमवार की शाम ( बिपार्ड ) बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान द्वारा विशेष प्रशिक्षण के बाद 3 दिवसीय दौरे पर वाल्मीकि नगर पहुंची। इस टीम में समरहालय(कलेक्ट्रीय) एवं समान्य प्रशासन विभाग के 44 सदस्यों की टीम समीर आलम के नेतृत्व में गाइड विकास कुमार के साथ वीटीआर पहुंचे। वीटीआर स्थित एक निजी रिसॉर्ट में डेरा डाल वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगलों की सैर जंगल सफारी का आनंद उठा रहे हैं। बताते चलें की रोहतास,भागलपुर, मधुबनी,लखीसराय आदि बिहार के तमाम जगहों के कर्मी वीटीआर के पर्यटन स्थलों इको पार्क,कैनोपी झूला,गिर्दर्शन,जंगल कैम्प समेत जटाशंकर,वाल्मीकि आश्रम,माता नरदेवी मंदिर,त्रिवेणी संगम, गजेंद्र मोक्ष दिव्य धाम व कौलेश्वर पौराणिक मंदिरों के दर्शन किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!