Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home एजुकेशन बिहार सरकार शिक्षा विभाग द्वारा नामांकन अभियान की हुई शुरुआत।

बिहार सरकार शिक्षा विभाग द्वारा नामांकन अभियान की हुई शुरुआत।

0
141

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

बिहार सरकार शिक्षा विभाग के द्वारा शिक्षा पर जोर देते हुए पूरे बिहार प्रदेश में विशेष नामांकन अभियान चलाया जा रहा है।इस अभियान की धमक बगहा अनुमंडल क्षेत्र में भी देखा जा रहा है।इस अभियान के तहत एक से लेकर कक्षा 8 तक निशुल्क नामांकन किया जा रहा है।वहीं स्थानीय शिक्षकों द्वारा अभिभावकों से सम्पर्क कर बच्चों का स्कूलों में नामांकन किया जा रहा है। लक्ष्मीपुर स्थित उत्क्रमित माध्यमिक उच्चतर विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने बताया कि इस अभियान के तहत अभिभावकों से मिलकर सरकार की शिक्षा नीतियों को बताया व समझाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत अब तक मेरे विद्यालय में एक सौ पच्चीस छात्रों का नामांकन कराया जा चुका है।यह अभियान फिलवक्त 1 अप्रैल 2025 से 22 अप्रैल 2025 तक चलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!