Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home पॉलिटिक्स सांसद ने सीएम से मिल क्षेत्र की विकास के लिए किए चर्चा।

सांसद ने सीएम से मिल क्षेत्र की विकास के लिए किए चर्चा।

0
185

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिमी चंपारण, बिहार

बाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार ने आज पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाक़ात कर वाल्मीकिनगर लोकसभा से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा किया और उनके समाधान का अनुरोध किया। सभी मांगों पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक संज्ञान लेते हुए इन सभी मुद्दों पर कार्यवाही के लिए अपने सचिव कुमार रवि को निर्देशित किया। सांसद श्री कुमार ने मुख्यमंत्री से माँग किया कि मनुआपुल – रतवल- रजवटीया मार्ग का विस्तार गंडक के किनारे बगहा शहर होते हुए मंगलपुर तक करते हुए इस बांध को मरीन ड्राइव के तर्ज पर विकसित किया जाए। इसके लिए हमने आपको पत्र भी लिखा था जिसपर मुख्यमंत्री सचिवालय से जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव को पत्र भी भेजा गया है। मैं उनसे मिलकर इसपर चर्चा भी कर चुका हूँ।
सांसद के अनुसार उन्होंने मुख्यमंत्री का ध्यान टाइगर रिजर्व प्रोजेक्ट के वैकल्पिक मार्ग के निर्माण की तरफ मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट करते हुए बताया कि अनुमंडल मुख्यालय से सुदूर पिपरासी प्रखंड को जोड़ने के लिए अभी से कार्ययोजना बनाने की जरूरत है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री से भी इस संबंध में चर्चा की है कि राष्ट्रीय राजमार्ग-727 के अंतर्गत बगहा से बेलवनिया तक बनने जा रहे पुल सह राजमार्ग के बीच सर्वे कराकर नैनहा गाँव के समीप प्रस्तावित पीलर नंबर 13 के आस पास से एक एलाइनमेंट स्वीकृत गंडक पुल के नीचे उतारा जाय जिसके माध्यम से जटहा बाजार होते पिपरासी प्रखंड आने -जाने वालों को सुविधा हो।
बाल्मीकिनगर सांसद ने मुख्यमंत्री से अपने लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत बुद्ध सर्किट , रामायण सर्किट और गांधी सर्किट के तहत बाल्मीकि आश्रम के आस पास के सभी मंदिर, सोमेश्वर धाम, नंदनगढ़, लौरिया, रमपुरवा, चानकीगढ़, भीतिहरवा आश्रम को पर्यटन के दृष्टिकोण से और अधिक विकसित करने केसाथ रतवल-धनहा में प्रस्तावित टेक्सटाइल पार्क के संबंध में चर्चा किया। ख़ासकर सोमेश्वर पहाड़ को पर्यटन की दृष्टि से सुगम बनाने को लेकर इन पर्वत श्रृंखलाओं के बीच पर्यटकों की सुविधा के लिए रोपवे अथवा केबल कार उपलब्ध कराने पर विशेष चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने सांसद की प्रशंसा करते हुए सभी पत्रों पर सरकार की ओर से कार्यवाही के लिए मौके पर उपस्थित सचिव कुमार रवि को निर्देशित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!