Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home पॉलिटिक्स सद्दाम हुसैन बने जेडीयू किसान व सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला महासचिव,

सद्दाम हुसैन बने जेडीयू किसान व सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला महासचिव,

0
329

.जिला अध्यक्ष विमलेंदु उर्फ मुन्ना सिंह पार्टी कार्यक्रम आयोजित कर मनोनयन पत्र देकर पार्टी की जिम्मेदारी सौंपा

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण

रविवार को बगहा जदयू किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विमलेंदु उर्फ मुन्ना सिंह ने संगठन का विस्तार करते हुए बगहा दो प्रखंड के भोलापुर मे पार्टी कार्यक्रम आयोजित कर खरहट निवासी सद्दाम हुसैन को जिला महासचिव पद के लिए मनोनयन पत्र देकर पार्टी की जिम्मेदारी सौंपा। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विमलेंदु सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने किया, वही मंच संचालन जदयू किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष रत्नेश कुमार पांडेय ने किया।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि सद्दाम हुसैन को पार्टी में आने से काफी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी उम्मीद करते हुए उन्हें पार्टी में जिला का महासचिव मनोनयन किया है की वे पार्टी में सक्रिय भूमिका निभाते हुए पार्टी की संगठन मजबूती में प्रखंड एवं पंचायत के गांव गांव तक भ्रमण करते हुए बूथ स्तर पर सक्रिय सदस्य बनने में अहम भूमिका निभाएंगे।

पार्टी में जिला महासचिव बनने पर पार्टी कार्यकर्ता, सुनील सिंह, टुन्नू पांडे, ओमप्रकाश पाठक, संतोष शर्मा, दुखी मियां, गोरख राम, प्रभु चौधरी, रियाजुल अंसारी, संतोष शर्मा, कृष्णानंद शर्मा, अभिषेक सिंह, विवेक सिंह, महाराज राम, किशनी राम, लाल बाबू मुखिया, राजू सोनार, शहजाद अली, शाहबाज अंसारी, जयप्रकाश पाठक, कमलेश ठाकुर, समेत अन्य किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!