Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home हेल्थ वन विभाग द्वारा मानव चिकित्सा शिविर में 262 लोगों को हुआ निशुल्क...

वन विभाग द्वारा मानव चिकित्सा शिविर में 262 लोगों को हुआ निशुल्क इलाज।

0
171

वाल्मीकी नगर वन क्षेत्र की ओर से लगाया मानव चिकित्सा शिविर,निशुल्क दवा के साथ ही निशुल्क दवा का किया गया वितरण।

वाल्मीकी नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

वीटीआर प्रशासन की ओर से वीटीआर के वन क्षेत्रों मे चलाया जा रहा मानव चिकित्सा शिविर की ओर से शनिवार को वन प्रमंडल दो के वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के कोतराहा वन परिसर स्थित कौशल विकास केन्द्र परिसर में लगाया गया मानव चिकित्सा शिविर मे डाक्टर राजेश कुमार व उनके टीम द्वारा लगभग 262 लोगों को निशुल्क इलाज कर निशुल्क दवा का वितरण किया गया।इस संबंध में वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के रेंजर श्रीनिवासन नवीन ने बताया कि इन दिनों वन विभाग की तरफ से वीटीआर के प्रतेक रेंज में मानव चिकित्सा शिविर लगाया जा रहा है।जिसमें लोगों को निशुल्क इलाज कर दवा का वितरण किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि शनिवार को वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र मे मानव चिकित्सा शिविर लगाया गया। जिसमें लगभग 262 लोगों को निशुल्क इलाज कर दवा का वितरण किया गया है।इस शिविर के मौके पर वाल्मीकी नगर वन क्षेत्र के रेंजर श्रीनिवासन नवीन,डाक्टर राजेश कुमार, वनपाल साधु दास, वनरक्षी शशि रंजन कुमार, मनीष कुमार, प्रिया भारती, सुनील यादव के आलावा भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!