Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home क्राइम मोतिहारी पुलिस ने साइबर फ्रॉड गिरोह के 6 सदस्यों को दबोचा

मोतिहारी पुलिस ने साइबर फ्रॉड गिरोह के 6 सदस्यों को दबोचा

0
202

गिरोह का कनेक्शन पाकिस्तान और नेपाल से जुड़ी

पुलिस को अहम सुराग में करोड़ों रुपए की ठगी के मिले सबू

विजय कुमार शर्मा पश्चिम चंपारण,बिहार

बिहार के पूर्वी चंपारण में मोतिहारी पुलिस ने पहाड़पुर के सिसवा बाजार से साइबर गिरोह के छह बदमाशों को दबोचा है. जिनका गिरोह का नेटवर्क पाकिस्तान से लेकर नेपाल तक जुड़ी है. जिस पड़ताल में पुलिस को इसके सबूत भी हाथ लगने की अहम सुराग मिली है, जिसके निशान देही पर पुलिस इस गिरोह के पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई  है. जिन पकड़ाए साइबर अपराधियों के पास से 10 स्मार्ट फोन, एक की-पैड फोन, 8 एटीएम कार्ड, 19 सिमकार्ड, विभिन्न बैंकों के 15 पासबुक व 66 हजार चार सौ रूपये कैश बरामद किए गए है.


साइबर फ्रॉड का विदेश में बैठा है मास्टरमाइंड


जिसका खुलासा करते हुए मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि बदमाशों के पास से मिले सिमकार्ड व पासबुक को लेकर विभिन्न राज्यों में मामले दर्ज है. गिरफ्तार बदमाशों की पहचान अभिमन्यु कुमार उर्फ लालू, इमामुद्दीन अंसारी, क्यामू अंसारी, सहजाद आलम, सरवर सुलतान व मनोवर आलम शामिल है. जिन बदमाशों ने पुलिस के सामने अंतर्राष्ट्रीय कनेक्शन होने का खुलासा को स्वीकार किया है. साथ ही विदेश में बैठे एक मास्टर माइंड का नाम भी बदमाशों ने बताया है जिसको गोपनीय रखा गया है .जिस आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुटी है.


पुलिस की करवाई में करोड़ों की ठगी का सबूत मिला


मामले की जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि बदमाशों के पास से मिले पासबुक से अबतक करोड़ों के फ्रॉड किये जाने का सबूत मिला है. फ्रॉड के पैसों को यह गिरोह क्रिप्टो कैरेंसी खरीद कर यूएस डॉलर में तब्दील कर लिया करते थे . उन्होंने बताया कि यह गिरोह बिमेन एप के द्वारा यूएसडीटी में बदलकर क्राप्ट ट्रेडिंग करता था. इनकी गिरफ्तारी से एक बड़े अंतर्राष्ट्रीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है.


घटना को लेकर साइबर थाना में केस दर्ज


पुलिस छापेमारी में साइबर थाना के डीएसपी अभिनव पराशर, दारोगा नवीन कुमार, मुमताज आलम, राजीव कुमार सिंह, प्रियंका कुमारी, शिवम सिंह, सौरभ कुमार, प्रियंका व सिपाही आनंद कुमार भारती, राकेश कुमार, गौतम कुमार, प्रिंस कुमार सहित पहाड़पुर थाना के पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे. गिरफ्तार बदमाशों के विरूद्ध साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!