Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home क्राइम नौरंगिया पुलिस ने न्यायालय के तीन वारंटी को किया गिरफ्तार ,भेजा जेल।

नौरंगिया पुलिस ने न्यायालय के तीन वारंटी को किया गिरफ्तार ,भेजा जेल।

0
213

वाल्मीकिनगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नौरंगिया पुलिस ने न्यायालय के तीन वारंटी को शुक्रवार की शाम गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।इस बाबत जानकारी देते हुए नौरंगिया थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि चल रहे विशेष समकालीन अभियान के तहत एसीजेएम फर्स्ट बगहा न्यायालय के दो वारंटी जिसका आई एफ नंबर 186/20 तथा ट्रायल नंबर 1577/ 24 है,का नामजद वारंटी धराम पंडित पिता झकड़ पंडित ग्राम सिरिसिया।तथा आई एफ नंबर 55/21 टी आर नंबर 1562/24 का वारंटी सुरजीत साहनी पिता जटाशंकर साहनी ग्राम नौरंगिया,को गिरफ्तार किया गया है।वहीं न्यायाधीश उदय कुमार जे एम प्रथम का वारंटी जिसका आई एफ नंबर 196/17 टी आर नंबर 1569/23 गंगा यादव पिता अलगू यादव ग्राम सिरिसिया को गिरफ्तार किया गया है।साथ ही बताया कि गिरफ्तार तीनों वारंटियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!