Friday, March 13, 2026
No menu items!
Google search engine
Home हेल्थ वीटीआर ने मानव चिकित्सा शिविर लगाया।

वीटीआर ने मानव चिकित्सा शिविर लगाया।

0
125

ग्रामीणों ने उठाया मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ

वाल्मीकिनगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

वीटीआर प्रशासन द्वारा मौसम में बदलाव के साथ ग्रामीणों के बिगड़ते स्वास्थ्य को देखते हुए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को वीटीआर वन प्रमंडल 2 के गोनौली रेंज परिसर में वन प्रशासन द्वारा मुफ्त मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।इस मानव चिकित्सा शिविर मे डा राजेश कुमार और उनके टीम द्वारा दर्जनों लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य जांच के उपरांत मुफ्त दवा का वितरण किया गया।इस बाबत जानकारी देते हुए गोनौली वन क्षेत्र के रेंजर राजकुमार पासवान ने बताया कि वीटीआर प्रशासन की ओर से मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है।जिसमें लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य जांच कर दवा का वितरण किया जा रहा है।इसी क्रम में गोनौली वनक्षेत्र मे मानव चिकित्सा शिविर लगाया गया था। जिसमें दर्जनों लोगों को निशुल्क जांच के उपरांत दवा का वितरण किया गया है।इस शिविर में डाक्टर राजेश कुमार, रंजन राजकुमार पासवान,वनपाल सत्य प्रकाश गौतम, वनरक्षी स्नेहा कुमारी,मुकेश राम,अभय कुमार के अलावा भारी संख्या में महिला व पुरुष ग्रामीण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!