Wednesday, March 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास मौसम के बदलते मिजाज से वन क्षेत्र में आग लगने की सम्भावना...

मौसम के बदलते मिजाज से वन क्षेत्र में आग लगने की सम्भावना हुई कम।

0
277

वाल्मीकी नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

वीटीआर वन प्रमडल 2 के वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार की सुबह से मौसम में परिवर्तन के साथ हल्की बूंदाबांदी लगातार हो रही है ।
जिससे बसंत ऋतु के बाद वन क्षेत्र में पेड़ों से गिरे सूखे पत्तों में आग लगने की संभावनाएं समाप्त हो गई है।
मौसम के परिवर्तन से वन विभाग को राहत की सांस लेने को मौका दिया है।
गर्मी के मौसम के शुरुआत के साथ मदनपुर,वाल्मीकि नगर और गनौली वन क्षेत्र में आग लगने की घटनाएं घटनी शुरू हो गई थी।
बारिश के कारण वन क्षेत्र में सूखे पत्तों और सुखी लकडियों के भीग जाने से आग लगने की संभावनाएं क्षीण हो गई है।
इस बाबत पूछे जाने पर वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र पदाधिकारी श्रीनिवासन नवीन ने बताया कि बारिश से पेड़ पौधों को फायदा पहुंचता है । बारिश से सूखे पत्तों में आग लगने की संभावना कम हो जाती हैं। बावजूद इसके वन कर्मियों की अलग-अलग टीम को वन क्षेत्र में नियमित पेट्रोलिंग करने का सख्त निर्देश दिया गया है। फायर वाचरों को अलर्ट पर रखा गया है। वन प्रशासन वन संपदा और वन्य जीवों की सुरक्षा और विकास को अपनी पहली प्राथमिकता मानता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!