Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home पॉलिटिक्स बगहा में नेशनल हेराल्ड घोटाले के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा...

बगहा में नेशनल हेराल्ड घोटाले के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन, सोनिया-राहुल का पुतला दहन

0
762

विजय कुमारशर्मा- बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
दिनांक:- 18-04-2025

नेशनल हेराल्ड घोटाले को लेकर देशभर में राजनीतिक सरगर्मी के बीच भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा बगहा में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेता सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाज़ी करते हुए पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन की शुरुआत बगहा भाजपा कार्यालय से की गई, जहाँ से युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता रैली की शक्ल में अनुमंडल कार्यालय तक पहुंचे। वहां पहुँच कर कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ नारे लगाए और भ्रष्टाचार के खिलाफ आक्रोश जताते हुए दोनों का पुतला दहन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता युवा मोर्चा बगहा जिलाध्यक्ष सुजीत सिंह ने की, जबकि कार्यक्रम के संचालन की जिम्मेदारी सुबोध चौहान ने निभाई। इस मौके पर स्थानीय विधायक राम सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन्त्य कुमार ‘लल्ला’, और अन्य कई गणमान्य नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से सतीश वर्मा, सुजीत चौरसिया, शिपु चौबे, हृदयानंद दुबे, ओमनिधि वत्स, भूपनारायण यादव, नागेंद्र सहनी, अमरेश श्रीवास्तव, प्रमोद राम जी, शोमेश पांडे, राजन गुप्ता, बलराम मिश्रा, शैलेश दुबे, अमित पांडे, सुशील सिंह, अवधेश गुप्ता, रौशन तिवारी, आयुष पांडे, गोविंद जायसवाल, दीपू जायसवाल, विशाल पांडे आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से युवा मोर्चा ने यह संदेश देने की कोशिश की कि भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और यदि किसी भी दल का नेता घोटाले में संलिप्त पाया गया, तो उसके खिलाफ सड़कों पर उतरकर विरोध किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!