Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास एक साइकिल, एक नई शुरुआत: ट्रस्ट ने दिखाई सामाजिक जिम्मेदारी

एक साइकिल, एक नई शुरुआत: ट्रस्ट ने दिखाई सामाजिक जिम्मेदारी

0
230

रमेश ठाकुर – रामनगर पश्चिम चंपारण,बिहार
18 अप्रैल 2025

पश्चिम चंपारण जिले के रामनगर प्रखंड में सामाजिक कार्यों में अग्रणी जन सेवा सहयोग ट्रस्ट ने एक बार फिर से अपनी सेवा भावना का परिचय देते हुए एक असहाय परिवार की बेटी की शादी में सहयोग प्रदान किया। ट्रस्ट द्वारा ग्राम बगही, सखुआनी पंचायत, थाना डुमरी गोवर्धन की रहने वाली कु. आशा कुमारी, पुत्री श्री गणपत काजी एवं माता श्रीमती इंद्रा देवी को विवाह के उपलक्ष्य में साइकिल भेंट की गई।इस पुनीत अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक सह अध्यक्ष श्री एकलाख जी, महामंत्री श्री ऋषिकेश कुमार सिंह जी तथा सक्रिय सहयोगी श्रीमती आंशिका देवी जी स्वयं उपस्थित होकर वर-वधु को आशीर्वाद प्रदान किए। साइकिल प्रदान करने का उद्देश्य नवविवाहित वधु को भविष्य में दैनिक कार्यों में सुविधा उपलब्ध कराना और आत्मनिर्भरता की ओर प्रेरित करना है।ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार की सहायता जरूरतमंद परिवारों को आत्मसम्मान के साथ समाज में आगे बढ़ाने का एक प्रयास है। जन सेवा सहयोग ट्रस्ट द्वारा पहले भी कई निर्धन परिवारों की सहायता की जा चुकी है और आगे भी यह सेवा जारी रहेगी।इस आयोजन में स्थानीय ग्रामीणों की भी उपस्थिति रही, जिन्होंने ट्रस्ट के इस मानवीय पहल की खुले दिल से सराहना की। सभी ने मिलकर नवविवाहित जोड़े को सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का माहौल आत्मीयता और सामाजिक सौहार्द से परिपूर्ण था।जन सेवा सहयोग ट्रस्ट का यह कार्य न केवल जरूरतमंदों के जीवन में रोशनी भरता है, बल्कि समाज के अन्य लोगों को भी प्रेरणा देता है कि वे भी आगे आकर ऐसे नेक कार्यों में योगदान दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!