Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home दुनिया त्रिवेणी के गजेंद्र मोक्ष दिव्य धाम में पंहुचे नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री...

त्रिवेणी के गजेंद्र मोक्ष दिव्य धाम में पंहुचे नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल।

0
248

वाल्मीकिनगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

भारत-नेपाल सीमा पर स्थित वाल्मीकिनगर से सेट पड़ोसी देश नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री सह नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्प कमल दहाल उर्फ प्रचंड बुधवार की शाम नेपाल के त्रिवेणी प्रदेश के गजेन्द्र मोक्ष दिव्य धाम पहुंचे। जहां मौके पर मौजूद गजेन्द्र मोक्ष धाम के प्रभारी तथा स्वामी कमल नयन आचार्य जी महराज के उतराधिकारी स्वामी कृष्ण प्रपन्नाचार्य जी के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री का गजेन्द्र मोक्ष धाम में स्वागत करते हुए मंदिर का निरीक्षण तथा अवलोकन कराया गया। इसके साथ ही गजेन्द्र मोक्ष धाम में किए गए धार्मिक गतिविधियों तथा निर्माण कार्य की जानकारी कराया गया। पूर्व प्रधानमंत्री ने दक्षिण शैली में बना मंदिर तथा इसके डिजाइन का तारीफ करते हुए यहां के गुरुकुल के बच्चों की वेद ज्ञान का भी प्रशंसा किया। इसके पश्चात पूर्व प्रधानमंत्री प्रचंड के द्वारा जनप्रतिनिधियों से मुलाकात किया गया। इस अवसर पर प्रतापपुर गांव पालिका के अध्यक्ष उमेश यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए चौपतवा से रानीनगर तक बनने वाली हुलाकी सड़क निर्माण में हो रही देरी के बारे में जानकारी कराते हुए शीघ्र निर्माण करने का आग्रह करते हुए ध्यानाकर्षण पत्र सौंपा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!