Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home क्राइम लूट की योजना बनाते 6 अपराधी गिरफ्तार, 9 एमएम पिस्टल व जिंदा...

लूट की योजना बनाते 6 अपराधी गिरफ्तार, 9 एमएम पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद।

0
583

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार

बगहा पुलिस जिला के रामनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के भुवनेश्वर चौक के पास आम के बगीचे से छह संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार सभी रात के अंधेरे में हथियार के साथ राहगीरों और वाहनों को लूटने की योजना बना रहे थे। जिसकी गुप्त सूचना के आधार पर एएसपी दिव्यांजलि जायसवाल के नेतृत्व में विशेष टीम गठन कर इलाके की घेराबंदी की गई जहां मौके से छापेमारी में पुलिस ने छह युवकों को धर दबोचा जिनके पास से एक 9 एमएम पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। साथ ही छह मोबाइल फोन और दो बाइक भी जब्त की गईं।
प्रेस वार्ता के दौरान एएसपी दिव्यांजली जायसवाल ने बताया कि सभी लोगों की हरकतें आपराधिक इरादों को साफ दर्शा रही थीं। सभी युवकों को तुरंत हिरासत में लेकर रामनगर थाने में केस दर्ज किया गया है। मामला कांड संख्या 227/25 के तहत दर्ज है। पुलिस अब गिरफ्तार युवकों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। पूछताछ में कुछ अहम सुराग मिले हैं। इनके आधार पर अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
बतादे की आरोपी रामनगर लौरिया सहित अलग-अलग स्थानों के रहने वाले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!