Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बगहा के मेंहुडा में 11 दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की शुरुआत,...

बगहा के मेंहुडा में 11 दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की शुरुआत, गाजे बाजे के साथ निकाली गई भव्य कलश यात्रा यात्रा

0
678

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण,बिहार

प्रखंड बगहा एक क्षेत्र के मेहुँड़ा पंचायत स्थित मेंहुडा गांव के राम जानकी मंदिर प्रांगण में 11 दिवसीय श्री श्री 108 श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर बुधवार के दिन भव्य शोभा कलश यात्रा निकाली गई। जिसका जुलूस यंग स्थल से निकल कर लगभग 12 किमी दुरी तय करते हुए बगहा नगर स्थित राम जानकी मंदिर के समीप गंडक नदी से जल भर पुनः महायज्ञ स्थल लाया गया। जिस कलश यात्रा में लगभग हजारों हजार की संख्या में कुमारी कन्याओं सहित महिलाओं ने अपने माथे पर कलश रख भगवान जय श्री राम के जय घोषों से पूरे वातावरण को गुंजायमान रखा। कलश यात्रा महा जुलूस में हाथी घोड़े और बैण्ड बाजों के भक्ति मय संगीतों से पुरे वायुमंडल को प्रदुषण मुक्त बना दिया। बतादे की महायज्ञ के आयोजक श्री हनुमान दास जी महाराज अयोध्या धाम एवं मुख्य अतिथि कमलनयन दास जी महाराज, मणिराम दास छावनी श्री अयोध्या धाम व यज्ञाचार्य वाल्मीकि दास महाराज अयोध्या धाम से आए हुए हैं। प्रख्यात कथा वाचिका नारायणी तिवारी अयोध्या धाम के द्वारा प्रतिदिन प्रवचन करेंगी। साथ ही यज्ञ में अयोध्या धाम की रामलीला का भी आयोजन होगा। मूर्तियां, मेला, झूला और जादूगर आदि का भी भव्य व्यवस्था की गई है जो देखते ही बन रहा है।

पंचायत के मुखिया सह महायज्ञ के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि महायज्ञ को लेकर भव्य रुप से कलश यात्रा जुलूस निकाली गई। जुलूस में हाथी घोड़े के साथ ही राम रस व भक्ति मय संगीतों से वातावरण को गुंजायमान बना दिया। उन्होंने बताया कि महायज्ञ में रामलीला व रासलीला का भी आयोजन किया गया है। बगहा नगर स्थित गंडक नदी से कलश भर पुनः कलश यात्रा जुलूस को महायज्ञ मंडप जुलूस को लाया गया। जहां वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ विद्धान पंडितों ने पुजा अर्चना के उपरांत महायज्ञ की शुभारंभ कराई। इस अवसर पर महायज्ञ के उपाध्यक्ष निखिल रंजन पांडेय उर्फ नन्हे पांडेय, कोषाध्यक्ष रमन सिंह उप कोषाध्यक्ष वृज किशोर सिंह, सचिव कामेश्वर सिंह, उपसचिव विनय प्रताप सिंह उर्फ मनोज सिंह, यज्ञ संयोजक बलिस्टर यादव, प्रमोद पांडेय, पैक्स अध्यक्ष पियूष सिंह, अजय कुमार सिंह, अरविंद सिंह, मनोज सिंह, दीपू सोनी, वार्ड सदस्य उपेन्द्र कुमार, रुपेश सिंह शत्रुघ्न सिंह तुषार सिंह , जय सिंह, समेत हजारों हजार की संख्या में समाजसेवी जनप्रतिनिधि, ग्रामीण शामिल रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!