Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आर्ट्स एंड कल्चर विधायक ने की पर्यावरण सुरक्षा को लेकर पौधारोपण।

विधायक ने की पर्यावरण सुरक्षा को लेकर पौधारोपण।

0
200

पर्यावरण सुरक्षित तो हम भी सुरक्षित,विधायक।

वाल्मीकिनगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

वाल्मीकिनगर स्थित भारत- नेपाल सीमा के गंडक बराज पर सीमा सुरक्षा में तैनात एसएसबी 21 वी वाहिनी बी कंपनी के मुख्यालय परिसर में बुधवार को पर्यावरण के सुरक्षा और संवर्धन को लेकर वाल्मीकिनगर विधायक धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह के द्वारा फलदार पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।इस बाबत जानकारी देते हुए वाल्मीकि नगर विधायक धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह ने बताया की सेवा सुरक्षा और बंधुत्व के लिए जानने वाली एसएसबी ने अपने कर्तव्यों का समुचित निर्वहन करते हुए समाज में समय-समय पर समाज उपयोगी कार्य करने में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते रहते है। जो की प्रशंसा के योग्य है।साथ ही उन्होंने बताया कि आज के दौर में जिस तरह से हम ग्लोवल वार्मिंग से जूझ रहे हैं। इसका मूल कारण अव्यवस्थित पर्यावरण है।अगर हमें और हमारे पीढ़ियों को सुरक्षित रखना है, तो पौधारोपण करना होगा।पौधारोपण कर के ही पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सकता है।अगर पर्यावरण सुरक्षित है, तो हम और हमारा परिवार भी सुरक्षित रहेगा।हम सबों को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। और उसे सुरक्षित रखना चाहिए।इस अवसर पर एसएसबी गंडक बराज पर तैनात एसएसबी 21 वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट अवधेश कुमार,विधायक प्रतिनिधि विनय कुमार सिंह,जेडीयू के प्रखंड उपाध्यक्ष बृजेश शर्मा उर्फ लड्डू शर्मा, टुनटुन सिंह,अमीत राय सहित एसएसबी के कई जवान और ग्रामीण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!