Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास जर्जर की कगार पर वीटीआर में स्थित कैनेपी वॉक झूला।

जर्जर की कगार पर वीटीआर में स्थित कैनेपी वॉक झूला।

0
130

वाल्मीकिनगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना वन प्रमंडल 2 के वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र स्थित इको पार्क के निकट कैनोपी वाक झूला की वर्तमान में स्थिति जर्जर होने की कगार पर पहुंच गया है। जिसकी मरम्मत की अति शीघ्र आवश्यकता है।
बताते चलें कि वाल्मीकि नगर भ्रमण पर आने वाले देसी-विदेशी पर्यटक कैनेपी वॉक झूला जो इको पार्क की तरफ से महाकालेश्वर मंदिर जाने का छोटा और सुगम रोमांचकारी रास्ता है, पर घूमना पर्यटकों को काफी पसंद आता है।
यह बताना आवश्यक है कि यह झूला इस्पात की मोटी रस्सियों के सहारे निर्मित। और टिका हुआ हैयानि की बात यह है,कि इस झुला में कोई पिलर नहीं है। पंरतु समय के साथ इसकी पटरियां अव्यवस्थित हो रही है। जिस पर भ्रमण के क्रम में पर्यटकों के ठेस लगने और गिरने की संभावना प्रबल हो जाती है। वही कैनेपी वॉक के निकट टिकट काउंटर, विश्राम करने के लिए बेंच, पर्यटकों के लिए शौचालय की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। इस कारण महिलाओं को खास कर परेशानियों से दो चार होना पड़ता है। वहीं गर्मी के मौसम में भी पीने के पानी की वैकल्पिक व्यवस्था कैनेपी वाक के निकट उपलब्ध नहीं है। इस बाबत पूछे जाने पर वन संरक्षक सह क्षेत्र निदेशक डॉ निशामणी ने बताया कि शीघ्र ही झूला का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
वही इस बाबत वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र के रेंजर श्रीनिवासन नवीन ने बताया कि इसके पूर्व भी झूला का मरम्मत किया गया था। शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ताकि पर्यटकों को किसी भी प्रकार की असुविधा से नहीं गुजरना पड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!