Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास संविधान निर्माता बाबा साहब की जयंती पर भाजपा ने चलाया सम्मान समारोह।

संविधान निर्माता बाबा साहब की जयंती पर भाजपा ने चलाया सम्मान समारोह।

0
248

कांग्रेसियों ने बाबा साहब के साथ किया नाइंसाफी।

मझौलिया में आयोजित होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का संगोष्ठी।

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिमी चंपारण बिहार

संविधान निर्माता विश्व रतन बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से जयंती मनाई। सर्वप्रथम उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए पुष्प अर्पित किया गया। भाजपा के जिला नेता राहुल कुमार ने बताया कि 13 अप्रैल से 25 अप्रैल तक भाजपा द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी द्वारा महादलित उत्थान के लिए बनाए गए जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। भाजपा नेता राहुल कुमार ने कहा कि कांग्रेसियों ने बाबा साहब के साथ ना इंसाफी किया लेकिन मोदी सरकार ने बाबा साहब का मान सम्मान बढ़ाने का प्रयास किया है। जिला उपाध्यक्ष रवि सिंह ने बताया कि बहुत जल्द मझौलिया में अनुसूचित जाति एवं जनजाति संबंधी संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
बताते चले की भाजपा नेताओं द्वारा बाबा साहब की जयंती पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। पार्टी कार्यालय से लेकर मंडल केंद्र और बुथो पर धूमधाम से बाबा साहब की जयंती मनाई गई। उनके बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया गया। बाबा साहब के मूल मंत्र शिक्षित बनो संगठित रहो और संघर्ष करो को आत्मसात करने का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर भाजपा नेता संदीप श्रीवास्तव मन्नू बाबू कुशवाहा रवि सिंह भिखारी सिंह भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष सत्य प्रकाश कमल मुखिया हरिशंकर शर्मा राम अनुज पांडे रामदेव प्रसाद राजेश्वर राम बृजेश कुमार पांडे शंभू शाह शंभू भारती प्रभु शाह आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!