Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, संदिग्धों व्यक्तियों को किया जांच

बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, संदिग्धों व्यक्तियों को किया जांच

0
167

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण

बगहा। मंगलवार को रामनगर थाना के एएसआई दीनदयाल प्रसाद के नेतृत्व में बैंकों में विशेष अभियान चलाया गया। उन्होंने इस दौरान सेंट्रल बैंक, स्टेड बैंक ऑफ इंडिया, सहित कई बैंकों को चेक कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बैंकों में लगे सुरक्षा उपकरणों, सीसीटीवी कैमरों, आपातकालीन अलार्म तथा अग्निशामक यंत्रों को चेक किया गया। बैंकों में सुरक्षा की चेकिंग के दौरान पाई गई कमियों के संबंध में अधिकारियों से वार्ता कर उन्हें ठीक करवाने के लिए कहा गया। श्री प्रसाद ने निर्देशित किया कि बैंक में आने वाले ग्राहकों के वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े हों ताकि सड़क पर आने जाने वालों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने बैंकों के आसपास टहल रहे संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की भी चेकिंग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!