Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home एजुकेशन बच्चों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, महाकाल विद्यालय में वार्षिक परीक्षाफल उत्सव...

बच्चों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, महाकाल विद्यालय में वार्षिक परीक्षाफल उत्सव सम्पन्न

0
295

रमेश ठाकुर – पश्चिम चंपारण,बिहार
दिनांक:-15 अप्रैल 2025

हायर सेकेंडरी महाकाल विद्यालय, मैहर में आज एक गरिमामयी समारोह के बीच शिशु वर्ग से कक्षा 7वीं तथा कक्षा 9वीं और 11वीं तक के छात्रों का वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के जिला मंत्री श्री कुलदीप तिवारी रहे, वहीं अध्यक्षता सीएम राइज स्कूल के प्राचार्य श्री डी.पी. गोस्वामी ने की। विशिष्ट अतिथियों में शासकीय विवेकानंद महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री संतोष पांडेय ‘राजा भैया’, कन्या शाला से श्री विष्णु प्रताप सिंह, राष्ट्रीय अधिमान्य पत्रकार संगठन के जिलाध्यक्ष व राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के मध्यप्रदेश उपाध्यक्ष श्री रवींद्र सिंह ‘मंजू सर’, वरिष्ठ पत्रकार व प्रयास मंच के संचालक अध्यक्ष श्री शशांक श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन से हुई। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती विनीता बढ़ोलिया ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ व हिमांशु बढ़ोलिया द्वारा तिलक-वंदन कर स्वागत किया। अपने उद्बोधन में मंजू सर ने कहा कि मोबाइल का अति उपयोग बच्चों के मानसिक विकास को बाधित कर रहा है। उन्होंने माता-पिता और शिक्षकों से बच्चों को आउटडोर गतिविधियों की ओर प्रेरित करने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि श्री कुलदीप तिवारी ने राज्य सरकार की शिक्षा के क्षेत्र में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी और बच्चों को प्रोत्साहित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री गोस्वामी ने जिले में शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक परिवर्तनों को रेखांकित किया और विद्यालय की उपलब्धियों की सराहना की। इस अवसर पर परीक्षाफल में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के संचालक डॉ. अशोक बढ़ोलिया ने समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया, जबकि मंच संचालन श्री राजेश बढ़ोलिया द्वारा किया गया।महाकाल विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ संगीत व अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भी छात्रों को मंच प्रदान कर रहा है। विद्यालय के सभी कक्षाओं का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा, जिसे जानने के लिए अभिभावकों और छात्रों में विशेष उत्सुकता देखी गई। कार्यक्रम में भारी संख्या में छात्र, अभिभावक और शिक्षकगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!