Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बेच दिया प्यार को, तरस नहीं आया यार को!

बेच दिया प्यार को, तरस नहीं आया यार को!

0
250

मोहब्बत के जाल में फंसने के बाद कर दिया कोठे पर सौदा

विजय कुमार शर्मा पश्चिम चंपारण, बिहार

पुणे में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक बांग्लादेशी युवक ने 16 साल की अपनी गर्लफ्रेंड को पुणे में एक कोठे वाली महिला को बेच दिया. हालांकि, लड़की किसी तरह भागने में कामयाब रही।

शख्स ने गर्लफ्रेंड को धोखे से कोठे पर बेच दिया


पुणे का पेठ रेड लाइट एरिया… यहां मोहब्बत एक मोहब्बत नीलाम हो रही थी. आशिक का दोगला चेहरा युवती के सामने आ चुका था. बेहतर भविष्य के लिए बांग्लादेश से भारत पहुंची युवती एक अंधेरे कोठरी में कैद हो रही थी. हाथ-पांव मार रही थी, गिड़गिड़ा रही थी… मुझे छोड़ दो, मुझे घर जाने दो, मैं यहां मर जाऊंगी. कोठे वाली आंख तरेरते हुए कहती है- तीन लाख में सौदा हुआ है तुम्हारा, मेरा पैसा कैसे चुकेगा? और अगर तुम यहां से भागी तो पुलिस गिरफ्तार करेगी. जेल चली जाओगी! 5 महीनों की यातनाएं झेलने किसी तरह वह काल कोठरी से भाग निकली और किसी तरह एक दूसरे शहर के पुलिस थाने में पहुंची और सेक्स रैकेट चलाने वाली गैंग का भंडाफोड़ किया।

पुणे के पेठ में विदेशी महिलाओं की संख्या हाल के दिनों में बढ़ी ।

ऐसा कहा जाता है कि यहां सबसे ज्यादा बांग्लादेशी महिलाओं की संख्या में बढ़ी है. पहले भी ऐसे मामले प्रकाश में आ चुके हैं, जिनमें गरीब और जरूरतमंद युवतियों को वित्तीय प्रलोभन देकर जाल में फंसाया गया और अवैध रूप से भारत लाकर रेड लाइट इलाकों में वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया गया। हाल ही में बुधवार पेठ में एक नाबालिग लड़की को बेचे जाने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है. पीड़ित लड़की को किसी और ने नहीं बल्कि उसके ही प्रेमी ने तीन लाख रुपये में बेच दिया. सेक्स रैक्ट चलाने वाली एक महिला ने लड़की को खरीदा और उसे बंदी बनाकर वेश्यावृत्ति में धकेलमे के लिए उसे धमका रही थी. पिछले, पांच महीनों से बंद कमरे में लड़की यातनाएं सह रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!