Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home क्राइम 20 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक महिला कारोबारी गिरफ्तार, गई...

20 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक महिला कारोबारी गिरफ्तार, गई जेल।

0
174

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

वाल्मीकि नगर पुलिस ने शराब और शराब कारोबारियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष छापेमारी अभियान के तहत रविवार की शाम थाना क्षेत्र के कनघुसरी गांव से 20 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक शराब कारोबारी महिला को धर दबोचा।इस बाबत जानकारी देते हुए वाल्मीकि नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि शराब व शराब कारोबारियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाने के पुलिस अवर निरीक्षक राजेश आनंद ने कनघुसरी गांव निवासी रानी देवी उम्र लगभग 35 वर्ष पति रवि माझी के घर छापामारी कर 20 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया।गिरफ्तार महिला अभियुक्त के विरुद्ध बिहार मध्य निषेध अधिनियम के तहत थाना कांड संख्या 38/25 दर्ज करते हुए शराब कारोबारी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!