Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास वन विभाग ने दो वन अपराधी को गिरफ्तार कर सखुआ के गुल्ली...

वन विभाग ने दो वन अपराधी को गिरफ्तार कर सखुआ के गुल्ली को किया जप्त।

0
219

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

वाल्मीकि व्याघ्र आरक्ष वन प्रमंडल दो के वाल्मीकि नगर वनक्षेत्र के वन प्रक्षेत्र संख्या टी 36 में सोमवार को वन कर्मियों ने सखुआ की गुल्ली के साथ दो वन अपराधियों पकड़ा है पकड़े गए वन अपराधियों की पहचान परमानंद महतो पिता धर्मदेव महतो एवं मुकेश पासवान पिता रमेश पासवान वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के विजयपुर और बिसहां निवासी के रूप में की गई है। इस बाबत पूछे जाने पर वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र पदाधिकारी श्रीनिवासन नवीन ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई की कुछ वन अपराधियों के द्वारा वन क्षेत्र में अवैध पातन किया जा रहा है सूचना पर वन कर्मियों की टीम गठित कर छापेमारी की गई । घटनास्थल पर वन अपराधी अवैध रूप से गुल्ली बना रहे थे। वनकर्मियों की टीम का नेतृत्व वनपाल आशीष कुमार के द्वारा किया गया । वन अपराधियों को वन कर्मियों ने धर दबोचा। वन्य प्राणी अधिनियम के अंतर्गत वन्य जीवों के अधिवास को नुकसान पहुंचाने के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!