Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home पॉलिटिक्स बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की जयंती पर दिया गया श्रद्धांजलि, किया...

बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की जयंती पर दिया गया श्रद्धांजलि, किया गया नमन।

0
324

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

देश के संविधान निर्माता, समाज सुधारक, बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर की 134 वी जयंती के अवसर पर उन्हें श्रंद्धाजलि दी गयी और नमन किया गया। 14 अप्रैल सोमवार को जनसुराज पार्टी के बगहा विधानसभा की भावी उम्मीदवार सह रामनगर की मुखिया संघ की अध्यक्ष स्मिता चौरसिया के अध्यक्षता में भारत के संविधान निर्माता बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर के जयंती का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें
कई जनसुराजी कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन किए ।

जनसुराजी महिला नेत्री चौरसिया ने बताई की बाबा साहेब ने जिस संघर्ष के साथ अपनी जीवन को जिस ऊंचाई पर लेकर गए वह भारत के हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा का श्रोत रहेगा। बाबा साहेब एक ऐसे भारत निर्माण के शिल्पकार रहे जिन्होंने ने हर एक समुदाय को समानता का अधिकार देने का काम किए l जिन्होंने विविधता वाले धर्म एवं विचारों को मानने वाले देश के हर एक व्यक्ति को समानता देने का काम किए l जिन्होंने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहीं कि आधुनिक भारत के निर्माता बाबा साहब ने भारत की प्रगति में अमिट योगदान दिया है। उनके योगदान से सभी को प्रेरणा लेते हुए समाज में अपना योगदान देना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!