Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home मनोरंजन जलियांवाला बाग दिवस पर शहीदों को दिया श्रद्धांजलि, लिया संकल्प, किया नुक्कड़...

जलियांवाला बाग दिवस पर शहीदों को दिया श्रद्धांजलि, लिया संकल्प, किया नुक्कड़ सभा

0
226

आजादी के 78 साल बाद भी अंग्रेजों के तरह काला कानून बना कर जलियांवाला बाग कांड की हो रही है पुनरावृति – किरण देव यादव

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

खगड़िया। देश बचाओ अभियान के बैनर तले जलियांवाला बाग दिवस के 112 वीं शहादत दिवस पर शहीद चंद्रशेखर आजाद के प्रतिमा पर माल्यार्पण पुष्पांजलि समर्पित कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर शहीद चंद्रशेखर आजाद, उधम सिंह, शहीद ए आजम भगत सिंह, अमर रहे, शहीदों तेरे अरमानों को मंजिल तक पहुंचाएंगें, नारों को बुलंद किया गया।
आयोजित नुक्कड़ सभा की अध्यक्षता करते हुए अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि अंग्रेजी हुकुमत के रालेक्ट एक्ट काला कानून के विरोध में पंजाब के अमृतसर के जलियांवाला बाग पार्क में आयोजित जनसभा में निहत्थे देशभक्तों पर जनरल ओ डायर के आदेश पर अंधाधुंध गोलियां चलाकर हजारों लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया। आज भी जलियांवाला बाग पार्क की मिट्टी खुनी लाल है। उक्त जनसंहार के विरुद्ध भगत सिंह उधम सिंह, चंद्रशेखर आजाद ने इंग्लैंड जाकर जनरल ओ डायर को गोली मार हत्या कर बदला लिया।
बुद्धिजीवी नागरिक मंच के अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि आज भी आजाद भारत में कई काला कानून बनाकर आमजनों आंदोलनकारियों पर हमला हत्या मुकदमा किया जा रहा है।
अभियान के महासचिव उमेश ठाकुर ने कहा कि आज देश में महंगाई भ्रष्टाचार निजीकरण बलात्कार गरीबी बेरोजगारी उन्माद नफरत व्याप्त है।
सचिव धर्मेंद्र कुमार कुमार ने कहा कि सरकार के गलत जन विरोधी नीति तानाशाही के खिलाफ संगठित होकर निर्णायक लड़ाई लड़ना होगा।
संयोजक मधुबाला ने कहा कि आज महिलाओं के साथ अन्याय अत्याचार बलात्कार शोषण दोहन हो रही है। उपी के हॉस्पिटल में भर्ती महिला रोगी के साथ बलात्कार किया जा रहा है बाबजूद इसके आथी आबादी चुप्पी साधे हुए हैं।
प्रवक्ता श्रवण कुमार, संयुक्त सचिव गणेश गौरव, सह सचिव सतीश कुमार, समन्वयक सार्जन कुमार आदि ने कहा कि शहीदों के कुर्बानी को भुलाया नहीं जा सकता। उनके जीवनी व्यक्तित्व कृतित्व से सीख लेने की जरूरत है। महापुरुषों का जयंती पुण्यतिथि दिवस मनाकर नए पीढ़ियों को इतिहास से साक्षात्कार कराने की जरूरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!