Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home क्राइम नशे में धूत होकर हंगामा करते दो पियक्कड़ को गिरफ्तार कर पुलिस...

नशे में धूत होकर हंगामा करते दो पियक्कड़ को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल।

0
156

वाल्मीकिनगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नौरंगिया पुलिस ने सिरिसिया से दो पियक्कड़ को नशे के हालत में हंगामा करते गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।इस बाबत जानकारी देते हुए नौरंगिया थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि शनिवार की शाम गश्त में निकले एस आई नीतू कुमारी के नेतृत्व में पुलिस बल को गुप्त सूचना मिली कि सिरिसिया चौक पर दो पियक्कड़ हो हंगामा कर रहे हैं।पुलिस बल मौके पर पहुंच कर दोनों नशेड़ी को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार दोनों अभियुक्त की पहचान पारस चौधरी पिता स्वर्गीय बिपत चौधरी उम्र लगभग 42 वर्ष साकिन बटेसरा और बेचन कुमार पिता स्वर्गीय राज कुमार मुसहर उम्र लगभग 25 वर्ष साकिन सिरिसिया के रूप में हुई है।गिरफ्तार दोनों अभियुक्त को बिहार मध्य निषेध अधिनियम के तहत 39/25 दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!