Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास जंगल कैंप जाने वाले मुख्य मार्ग पर जंगली भालू को देख राहगीरों...

जंगल कैंप जाने वाले मुख्य मार्ग पर जंगली भालू को देख राहगीरों में मची भगदड़।

0
173

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

वीटीआर वन प्रमंडल 2 के वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र से सटे रिहायशी इलाकों में वन जीवों की इन दिनों लगातार चहलकदमी को देख राहगीरों में भय का माहौल प्राप्त हो चला है। इसी क्रम में रविवार की दोपहर जटाशंकर चेक नाका के समीप जंगल कैंप जाने वाले मुख्य सड़क पर एक जंगली भालू के मुख्य सड़क पर चहलकदमी करते देख राहगीरों में दहशत व्याप्त हो गई।इस बाबत पूछे जाने पर वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के रेंजर श्रीनिवासन नवीन ने बताया कि वन क्षेत्र में भालू का चहलकदमी करने की सूचना प्राप्त हुई है। वन कर्मियों के टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है,कि किसी भी प्रकार के वन्य जीवों के साथ छेड़छाड़ ना करें।खाने की वस्तुएं वन्यजीवों को ना दें।और उनके साथ यथासंभव दूरी बनाकर रखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!