Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home क्राइम नेपाल पुलिस ने ब्राऊन सुगर के साथ तीन भारतीय नागरिक को किया...

नेपाल पुलिस ने ब्राऊन सुगर के साथ तीन भारतीय नागरिक को किया गिरफ्तार।

0
285

वाल्मीकिनगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

भारत-नेपाल सीमा पर वाल्मीकिनगर से सेट पड़ोसी देश नेपाल के नवलपरासी जिला के पालहीनंदन गांव पालिका के वार्ड नंबर तीन बिलासपुर में नेपाल सशस्त्र पुलिस के द्वारा प्रतिबंधित ड्रग्स ब्राउन सुगर के साथ उत्तर-प्रदेश के रहने वाले तीन भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। सशस्त्र पुलिस बल 26 नंबर गण नवलपरासी के सूचना अधिकारी यज्ञमान सऊद ने बताया की शुक्रवार की शाम भारतीय सीमा क्षेत्र की तरफ से आ रही दो मोटरसाइकिल को जांच के क्रम में बिलासपुर में सशस्त्र पुलिस बल के जवानों के द्वारा रोका गया। दोनों मोटरसाइकिल पर सवार उत्तर-प्रदेश के महराजगंज जिला के हरि सोनार पंचायत के निवासी 46 वर्षीय अमरजीत राम,रेंगहिया पंचायत के 25 वर्षीय कपिलदेव साहनी तथा ठूठीबारी पंचायत के मार्चहवा गांव निवासी 21 वर्षीय दिलीप गौतम की तलाशी लेने के दौरान पतंजलि के आटा के पैकेट में छिपा कर रखे गए 149 ग्राम ब्राउन सुगर बरामद किया गया। बरामद ब्राउन सुगर की कीमत लगभग 15 लाख रुपया आंका गया है। बरामद ब्राउन सुगर तथा दोनों मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया। तथा ब्राउन सुगर के साथ पकड़े गए तीनों व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!