Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास वन कर्मियों को एम.एस मोबाइल एप के जरिए दिया गया प्रशिक्षण।

वन कर्मियों को एम.एस मोबाइल एप के जरिए दिया गया प्रशिक्षण।

0
276

वाल्मीकिनगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

वीटीआर के वाल्मीकि विहार होटल के सभागार में शनिवार को नेशनल टाइगर कंजर्वेशन गोहाटी से आई आगथा सी एच मोमिन तथा वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया देहरादून से आए मनीष कुमार के द्वारा वाल्मीकि नगर रेंज के 25 वनकर्मियों को जंगल में डेली गस्ती के बारे में एम एस मोबाइल एप के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। ट्रेनर आगथा मोमिन ने बताया की वनकर्मियों को डेली गस्ती के दौरान एम एस ट्रिप्स एप बहुत सहायक होगा। इस एप के प्रशिक्षण से फॉरेस्ट के मैनेजमेंट में भी सहायता मिलेगा। इसके साथ ही जंगल में जी पी एस लोकेशन , मानव गतिविधियां तथा जंगली जानवर की उपस्थिति का पता चल सकेगा। वहीं ट्रैनर मनीष कुमार ने बताया की जंगल में पेट्रोलिंग, अपराध पर रोकथाम, वन्य जीव के रखरखाव पर निगरानी रखने के साथ ही शिकारियों पर नजर रखने में भी एम एस ट्रिप्स मोबाइल एप्लीकेशन ऐप सहायता करेगा। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के वन प्रमंडल दो के अलग अलग रेंज में यह प्रशिक्षण 15 अप्रैल तक दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!