Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home मनोरंजन मंगल मूर्ति मारुति नंदन सकल अमंगल मूल्य निकंदन, संकट मोचन है भगवान...

मंगल मूर्ति मारुति नंदन सकल अमंगल मूल्य निकंदन, संकट मोचन है भगवान हनुमान – रामाधार प्रसाद

0
409


कलयुग के साक्षात देव है भक्त शिरोमणि बजरंगबली।

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।

मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के लालसरैया पंचायत के वार्ड नम्बर 2 थ्रेसरी में हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर ग्रामीणों के सहयोग से हनुमान आराधना का आयोजन किया गया ।
इस दौरान भगवान हनुमान के जय घोष से पूरा वातावरण गुंजित रहा । बताया जाता है कि भगवान हनुमान परेशानी से निजात दिलाने वाले देवता माने जाते है। इसलिए उन्हें संकटमोचन भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हनुमान जी इकलौते ऐसे देवता हैं, जो कलयुग में आज भी धरती पर वास करते हैं और अपने भक्तों की रक्षा करते हैं। मौके पर रामाधार प्रसाद ,
मनोज कुमार गुप्ता , अशोक शर्मा , सुरेश शर्मा , मदन यादव , हीरालाल साह , मंजीत यादव , तुलसी यादव ,झुन्नू शर्मा, सोनू शर्मा, जमदार शर्मा , पवन गुप्ता आदि शामिल थे । बताते चले कि व्यास बुचुन बाबा द्वारा हनुमान चालीसा, हनुमान साठिका , बजरंग बाण , संकट नास्टक सहित सुंदर कांड का पाठ किया गया । विकास बुचन बाबा ने कहां की भक्त शिरोमणि बजरंगबली कलयुग में साक्षात देव है तथा इस धरती पर जब तक राम नाम रहेगा हनुमान जी भक्तों की रक्षा के लिए मौजूद रहेंगे इस दौरान हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित हनुमान आराधना में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!