Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास सदाबहार जंगल में आग लगने से लगभग 3 एकड़ जंगल जल कर...

सदाबहार जंगल में आग लगने से लगभग 3 एकड़ जंगल जल कर नष्ट।

0
182

वन कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया आग पर काबू।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

वाल्मीकि टाईगर रिजर्व वन प्रमंडल 2 के वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र में मौसम में बदलाव के साथ शुक्रवार की दोपहर अगलगी की घटना वाल्मीकि नगर वनक्षेत्र के टी 40 में हुई है। नर देवी मंदिर के उपर पहाड़ के जंगल में आग लगने की घटना ने जहां वन कर्मियों को बेचैन कर दिया। वही शाकाहारी वन्यजीवों के आहार पर संकट मंडराने लगा है।
अज्ञात कारणों से आग लगी है ।आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया। आग के विकराल रूप को देखते हुए फायर वाचरों की टीम और वन कर्मियों की टीम को घटनास्थल पर रवाना किया गया। सूचना पर पहुंची फायर वाचरों की टीम और वन कर्मियों की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।परंतु इस अगलगी में लगभग तीन एकड़ जंगल क्षेत्र में फैले झाड़ियों और छोटे-छोटे पौधों के साथ कीड़े मकोड़े को जलने से नहीं बचाया जा सका। इस बाबत पूछे जाने पर वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के रेंजर श्रीनिवासन नवीन ने बताया कि आग की सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है ।आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!