Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास वन प्रशासन ने प्रतिनियुक्त फायर वाचरों के बीच बांटी सेफ्टी कीट।

वन प्रशासन ने प्रतिनियुक्त फायर वाचरों के बीच बांटी सेफ्टी कीट।

0
126

वाल्मीकिनगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना वन प्रमंडल 2 के वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र में प्रतिनियुक्त फायर वाचरों की टीम को वन प्रशासन के द्वारा गुरूवार की शाम सेफ्टी किट का वितरण किया गया।ताकि आग रक्षक कर्मियों को आग बुझाने में कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।बताते चलें कि बदलते मौसम के कारण तेज पछुआ हवा और मौसम के बदलाव के साथ गर्मी की तपिश बढ़ने से वन क्षेत्रों में आग लग जाती है।जिससे वन्य जीव सहित वन्य संपदा को काफी नुकसान होता है।इस बाबत जानकारी देते हुए वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के रेंजर श्रीनिवासन नवीन ने बताया कि वन क्षेत्र में लगे आग को बुझाने में फायर वाचरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।इन परेशानियों को देखते हुए उन्हें वन प्रशासन द्वारा फायर किट जिसमें हेलमेट,जूता,विशेष प्रकार का पोशाक सहित अन्य जरूरी सामान आदि को दिया गया है।जिससे आग पर काबू पाने में उन्हे सहूलियत होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!