Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home क्राइम पुलिस ने न्यायालय के चार वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

पुलिस ने न्यायालय के चार वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

0
164

वाल्मीकिनगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की शाम कार्रवाई करते हुए वाल्मीकि नगर और नौरंगिया पुलिस ने न्यायालय के चार वारंटी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।जिसमें एडिशनल सीजेएम प्रथम बगहा न्यायालय के वनवाद संख्या 293/21 टी आर 2080/24 के एक वारंटी उपेंद्र उरांव उर्फ रूपेंद्र उरांव पिता प्रभु उरांव उम्र लगभग 30 वर्ष को गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए उसके घर धंगड़हिया गांव से गिरफ्तार किया है।
वहीं नौरंगिया पुलिस ने तीन वारंटियों जो न्यायाधीश उदय कुमार जेएम प्रथम बगहा जिसका आई एफ नंबर 45/11 टी आर 1808/24 है,का वारंटी महेंद्र बिन पिता बिहारी बिन,लक्ष्मण सहनी पिता सीताराम साहनी,ग्रहण कुशवाहा पिता रामाश्रय कुशवाहा तीनों का ग्राम मदनपुर को गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
इस बाबत जानकारी देते हुए वाल्मीकि नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह और नौरंगिया थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि न्यायालय के इन वारंटियों को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!