Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home एजुकेशन एफ आर एस के विरोध में सेविकाओं ने किया विरोध प्रदर्शन।

एफ आर एस के विरोध में सेविकाओं ने किया विरोध प्रदर्शन।

0
193


सीडीपीओ को सौंपा विरोध पत्र।


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


बगैर पर्याप्त संसाधन और प्रशिक्षण के तथा समस्याओं का निराकरण किये बिना एफ आर एस से टी एच आर वितरण के आदेश को तत्काल स्थगित करने को लेकर बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की मझौलिया इकाई द्वारा अध्यक्ष रीना कुमारी के नेतृत्व में प्रखंड स्थित सभी आंगनबाड़ी केंद्र की सेविकाओं ने शुक्रवार को आंगनवाड़ी कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। अध्यक्ष रीना कुमारी ने बताया कि विभाग द्वारा 6 वर्ष पूर्व आवंटित मोबाइल खराब होने के कारण कार्य संपादन में काफी कठिनाई उत्पन्न हो रही है। इस समस्या को बार-बार विभाग को अवगत कराने के बावजूद भी एफ आर एस प्रणाली द्वारा कार्य संपादन का दबाव बनाया जा रहा है। अध्यक्ष ने कहा कि विभाग द्वारा अन्याय पूर्ण और हिटलर सही तरीके से सेविकाओं को परेशान किया जा रहा है। विभाग द्वारा दिए गए मोबाइल सेट को जो खराब है लौटाया भी जा रहा है। जब तक अच्छे गुणवत्तापूर्ण मोबाइल सेट रिचार्ज की सुविधा तथा जन वितरण प्रणाली की तरह लाभार्थी के अभिभावक एवं साथ ससुर के नाम को जोड़ने की सुविधा तथा सेविकाओं को कुशल और दक्ष तरीके से प्रशिक्षण देने का कार्य नहीं किया जाता है तब तक सेविकाओं द्वारा कार्य संपादन को बंद किया जाता है। जिसकी सारी जवाब दे ही विभाग की होगी।


इस विरोध प्रदर्शन में महासचिव सावित्री कुमारी संगीता देवी निशा कुमारी आरती देवी मंजू देवी सुनील देवी सुषमा कुमारी विमला देवी माला देवी सेहरा प्रवीण पूनम रानी सतवंती देवी ललिता कुमारी गुड्डी कुमारी इंद्रावती देवी वीणा देवी चांदनी कुमारी प्रियंका कुमारी शमीमा खातून नीलम कुमारी कुसुम देवी सेहरा प्रवीण अर्चना पांडे बीना देवी सहित सभी सेविकाएं उपस्थित थी।
विरोध प्रदर्शन उपरांत अध्यक्ष रीना कुमारी के नेतृत्व में सेविकाओं ने सीडीपीओ पूनम कुमारी को अपना पुराना मोबाइल सेट और विरोध पत्र रूपी ज्ञापन सोपा। सीडीपीओ पूनम कुमारी ने मोबाइल सेट लेने से इनकार कर दिया और बताया कि सेविकाओं की मांग को विभाग के बड़े अधिकारियों से अवगत करा दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!