Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास पुलिस ने 40 लीटर देसी शराब को किया जब्त, मौके से शराब...

पुलिस ने 40 लीटर देसी शराब को किया जब्त, मौके से शराब कारोबारी फरार।

0
100

वाल्मीकिनगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

विशेष छापेमारी अभियान के तहत नौरंगिया पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सिरिसिया गांव से 40 लीटर देसी चूलाई शराब जब्त करने में कामयाबी हासिल की है।वहीं शराब कारोबारी मैके से फरार होने में कामयाब हो गया।इस बाबत जानकारी देते हुए नौरंगिया थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि ए एसआई विकास कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी अभियान में निकले पुलिस बल को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि सिरिसिया वार्ड नंबर 11 निवासी मुख्तार उरांव पिता मुंशी उरांव उम्र लगभग 40 वर्ष अपने घर से शराब का कारोबार करता है।सूचना को गंभीरता से लेते हुए उक्त स्थल पर छापेमारी की गई।जहां अलग अलग जगहों से करीब 40 लीटर देसी शराब जब्त किया गया।वहीं पुलिस की भनक पाते ही उक्त शराब कारोबारी मौके से फरार होने में कामयाब हो गया।उक्त फरार कारोबारी के विरुद्ध बिहार मध्य निषेध अधिनियम के तहत थाना कांड संख्या 37/25 दर्ज करते हुए अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!