Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास वन विभाग ने नि:शुक्ल पशु चिकित्सा शिविर का किया आयोजन।

वन विभाग ने नि:शुक्ल पशु चिकित्सा शिविर का किया आयोजन।

0
132

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

वाल्मीकि टाईगर रिजर्व वन प्रमंडल 2 के वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र अंतर्गत संतपुर, सोहरिया पंचायत के घोटवा टोला गांव में बुधवार को वन विभाग के द्वारा नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें पंचायत के दर्जनों पशुपालकों ने अपने पशुओं की नि:शुल्क जांच कराई और नि:शुल्क दवा प्राप्त किया। इस बाबत जानकारी देते हुए वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र रेंजर श्रीनिवासन नवीन ने बताया कि मौसम में बदलाव हो रहा है ।गर्मी के मौसम में पशुओं में होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए वन विभाग के पशु चिकित्सक डॉक्टर मनोज कुमार टोनी के द्वारा पशुओं के स्वास्थ्य की जांच की गई है।और उन्हें नि:शुल्क दवा भी दिया गया है। क्योंकि टाइगर रिजर्व से रिहायशी क्षेत्र सटे होने के कारण वन्य जीवों का विचरण इन क्षेत्रों में कभी कभार होता रहता है। इस दरमियान पालतू पशुओं के संपर्क में आने से संक्रमण की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। इस बिंदु को ध्यान में रखते हुए चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर वनपाल आशीष कुमार, वनरक्षी सुनील यादव, संतपुर इडीसी अध्यक्ष राजेश काजी ,दरुआबारी ईडीसी अध्यक्ष हरिनारायण काजी के अलावा कई वनकर्मी व ग्रामीण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!