Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home क्राइम मंदिर में पुजा के समय गले से सोने का चैन चुराते एक...

मंदिर में पुजा के समय गले से सोने का चैन चुराते एक धराया, गया जेल।

0
211

वाल्मीकिनगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

कृष्ण मोहन प्रसाद पिता विश्वनाथ प्रसाद थाना सोहगी बारवा जिला महराजगंज उत्तर-प्रदेश निवासी ने नौरंगिया थाना में आवेदन देकर मदनपुर देवी स्थान पर पूजा करते समय उसके गले से सोने का चैन काटते समय एक व्यक्ति को पकड़ कर पुलिस के हवाले करने के मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।उसने अपने आवेदन में लिखा है,कि मंगलवार 7 अप्रैल की सुबह मदनपुर स्थान पर पूजा कर रहा था। तभी पीछे से उसके गले से सोने का चैन दांत से काटने का प्रयास करते समय एक व्यक्ति को पकड़ लिया।तभी वो मेरे साथ मारपीट करने लगा।जिसे पकड़ कर मंदिर परिसर में तैनात पुलिस के हवाले कर दिया।पूछ ताछ के दौरान उसने अपना नाम भोला राय पिता कामेश्वर राय ग्राम अनंत सागर पिपरिया थाना भेलाही ओ पी जिला पूर्वी चंपारण बिहार बताया।इस बाबत जानकारी देते हुए नौरंगिया थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में थाना कांड संख्या 36/25 दर्ज करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!