Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास आचनक बदला मौसम का मिजाज,लोगों को मिली गर्मी से राहत

आचनक बदला मौसम का मिजाज,लोगों को मिली गर्मी से राहत

0
182

वाल्मीकिनगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

तेज धूप और गर्मी ने विगत कुछ दिनों से अपना प्रचंड रूप धारण कर रखा था।जिससे लोगों में बेचैनी का आलम बना था।तेज पछुआ हवा और तपती गर्मी से लोगों को दोपहर में घर से निकलना मुश्किल हो गया था।गुरुवार की सुबह अचानक से मौसम ने अपना मिजाज बदला और सुबह से ही कभी धीमी तो कभी तेज रफ्तार से बारिश शुरू हो गई।जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।साथ ही गर्मी से भी राहत मिली।वहीं दूसरी ओर अचानक से हुई बारिश से किसानों में बेचैनी का आलम है।कारण है खेतों में कटे गेहूं।अगर लगातार बारिश होती रही तो खेतों में खड़े गेहूं के फसल को नुकसान तो होगा हीं,सबसे ज्यादा नुकसान खेतों में काट कर रखे गेहूं के फसल को होगा।जिससे किसानों में बेचैनी बढ़ गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!