Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home पॉलिटिक्स सांसद सुनील कुमार ने उप- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाक़ात कर वाल्मीकिनगर...

सांसद सुनील कुमार ने उप- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाक़ात कर वाल्मीकिनगर लोकसभा के कई मुद्दों पर चर्चा कर अवगत कराया।

0
381

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण बिहार

बाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार ने आज पटना में उप- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाक़ात कर वाल्मीकिनगर लोकसभा संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा किया और उनके समाधान का अनुरोध किया। सभी मांगों पर उप मुख्यमंत्री ने सकारात्मक जवाब दिया। सांसद श्री कुमार ने माँग किया कि मुख्यमंत्री जी की प्रगति यात्रा के दौरान बाल्मीकिनगर मे घोषित लव कुश पार्क के निर्माण में तेजी लाई जाए। एक प्रमुख माँग यह भी थी कि मनुआपुल – रतवल- रजवटीया मार्ग का विस्तार गंडक के किनारे बगहा शहर होते हुए मंगलपुर तक करते हुए इस बांध को मरीन ड्राइव के तर्ज पर विकसित किया जाए। इसके लिए हमने बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को लिखा था जिसपर मुख्यमंत्री सचिवालय से जन संसाधन विभाग के प्रधान सचिव को पत्र भी भेजा गया है। मैं उनसे मिलकर इसपर चर्चा भी कर चुका हूँ।
सांसद के अनुसार अनुमंडल मुख्यालय से सुदूर पिपरासी प्रखंड को जोड़ने के लिए अभी से कार्ययोजना बनाने की जरूरत है। मैंने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दोनों माननीय से माँग की है कि राष्ट्रीय राजमार्ग-727 के अंतर्गत बगहा से बेलवनिया तक बनने जा रहे पुल सह राजमार्ग के बीच नैनहा गाँव के समीप प्रस्तावित पीलर नंबर 13 के आस पास से एक एलाइनमेंट जटहा बाजार होते पिपरासी प्रखंड को जोड़ने के लिए उतारने के संबंध में पहल की जाय।
बाल्मीकिनगर सांसद ने उपमुख्यमंत्री से अपने लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत बुद्ध सर्किट , रामायण सर्किट और गांधी सर्किट के तहत बाल्मीकि आश्रम के आस पास के सभी मंदिर, सोमेश्वर धाम, नंदनगढ़, लौरिया, रमपुरवा, चानकीगढ़, भीतिहरवा आश्रम को पर्यटन के दृष्टिकोण से और अधिक विकसित करने केसाथ रतवल-धनहा में प्रस्तावित टेक्सटाइल पार्क के संबंध में चर्चा किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!