Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास जल जीवन हरियाली, देगी हमें खुशहाली: स्वरांजलि सेवा संस्थान

जल जीवन हरियाली, देगी हमें खुशहाली: स्वरांजलि सेवा संस्थान

0
271

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण बिहार

औरंगाबाद – स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा स्थानीय ब्रह्मस्थान परिसर में हैदराबाद में काटे जा रहे 400 एकड़ जंगल पर केंद्रित आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत तरुवर को मत काटो भाई, सीखो वृक्ष लगाना तुम गीत से किया गया। डॉक्टर अजय कुमार ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग खतरे की घंटी बजा रही है। ऐसे में पौधारोपण विशेष जरूरी है। तेलंगाना सरकार द्वारा हैदराबाद में 400 एकड़ जंगल को काटने का आदेश पारित करना उचित नहीं है। सत्संगी डब्लू सिंह ने कहा कि हम सभी प्रकृति की रक्षा करने का संकल्प लेते हैं। संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा अंजू देवी ने कहा कि जंगल और पेड़ पौधों के बिना मानव जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। बिरजा यादव ने कहा कि तुलसी, बेल, नीम, अड़हुल आदि पेड़ पौधे नहीं रहेंगे तो हम कैसे पूजा पाठ करेंगे। वार्ड प्रतिनिधि जितेंद्र यादव ने कहा कि पेड़ पौधे में भगवान का वास होता है। संगीत आनंद ने कहा कि तेलंगाना सरकार जंगल को काटे जाने का आदेश निरस्त कर दे हनुमान जी महाराज सद्बुद्धि दें, इसलिए हम सभी समवेत स्वर में हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं। डी. आनंद ने भजनों द्वारा पौधारोपण और वन्य जीव जंतुओं की महिमा को प्रस्तुत किया। गौरव कुमार ने कहा कि यदि जंगल पहाड़ नहीं होता तो हनुमान जी संजीवनी बूटी कहां से लाते ? डब्लू सिंह ने कहा कि हमें ज्यादा से ज्यादा पौधा रोपण करने और प्राकृतिक धरोहरों की रक्षा करने का संकल्प लेना चाहिए। विदित हो कि उक्त संस्थान द्वारा भारत नेपाल सीमा पर पर्यावरण संरक्षण संवर्धन के निमित्त जन जागरूकता पैदा करने हेतु हर महीने की पूर्णिमा तिथि को नारायणी गंडकी महा आरती का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर बिरजा यादव, संतोष कुमार राय, अंजू देवी, अरुण कुमार, रविंद्र कुमार, सत्येंद्र यादव, महेंद्र शर्मा , लल्लू यादव, सुशील कुमार, राजेश शर्मा, व्यवसाई जितेंद्र यादव, रेणु शर्मा, गौरव कुमार ,भाई रमेश यादव , एवं पुजारी आलोक कुमार उपाध्याय की भूमिका सराहनीय रही। जल जीवन हरियाली, देगी हमें खुशहाली गीत के पश्चात हनुमान जी की आरती की गई । धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर अजय कुमार ने किया। महाप्रसाद की व्यवस्था डब्लू सिंह द्वारा की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!