Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home मनोरंजन अश्रुपूर्ण नेत्रों से पहली पुण्यतिथि पर याद कर संवेदक व समाजसेवी हरेंद्र...

अश्रुपूर्ण नेत्रों से पहली पुण्यतिथि पर याद कर संवेदक व समाजसेवी हरेंद्र किशोर सिंह को दी गई श्रद्धांजलि।

0
166

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

वाल्मीकि नगर के जाने-माने वरीय संवेदक व समाजसेवी हरेंद्र किशोर सिंह के पहली पुण्यतिथि पर बुधवार को परिजनों और गणमान्यों के द्वारा वाल्मीकि नगर विधायक के आवास पर अश्रुपूर्ण नेत्रों से श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर वाल्मीकि नगर विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह और उज्जैन इंजीकॉम के एम डी महेंद्र किशोर सिंह उर्फ पिंटू सिंह के द्वारा अपने पिता की पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए अश्रुपूर्ण नेत्रों से श्रद्धांजलि दी गई।

इस मौके पर मौजूद गणमान्यों के द्वारा भी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। और समाजसेवी श्री सिंह को उनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए याद किया गया। इस अवसर पर उमेश श्रीवास्तव, विनय सिंह,डॉ राजु प्रसाद,लड्डू उर्फ बृजेश शर्मा,रिशु गुप्ता, रजनीश शाही, रविन्द्र यादव, मिथुन कुमार, सम्राट आनंद सिंह, रंजन कुमार, सूरज कुमार समेत भारी संख्या में कई लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!