Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास पांचवीं पुण्यतिथि पर याद किए गए अधिवक्ता हीरालाल हाजरा।

पांचवीं पुण्यतिथि पर याद किए गए अधिवक्ता हीरालाल हाजरा।

0
109


श्रद्धा भाव से अर्पित की गई श्रद्धा सुमन।


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


व्यवहार न्यायालय बेतिया के वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय हीरालाल हाजरा की पांचवीं पुण्यतिथि पर उनके परिजनों द्वारा निवास परिसर में एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूजा पाठ उपरांत आए हुए अतिथियों द्वारा अधिवक्ता स्वर्गीय हीरालाल हाजरा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा श्रद्धा सुमन चढ़ाया गया। बताते चले की व्यवहार न्यायालय बेतिया के वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय हीरालाल हाजरा अपने जमाने में लोजपा सुप्रीमो पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान के काफी करीबी माने जाते थे। उल्लेखनीय है कि अधिवक्ता स्वर्गीय हीरालाल हाजरा स्थानीय रामेश्वर दयाल मध्य विद्यालय में शिक्षक पद पर भी सेवा दान दे चुके है। बताते चले की अधिवक्ता स्वर्गीय हीरालाल हजरा की पत्नी लालमति देवी एक कुशल गृहणी के साथ-साथ वर्ष 2006 में जिला पार्षद भी रह चुकी है। उनके बड़े पुत्र गुड्डू कुमार फौज में है। दूसरे पुत्र विशाल वैभव सामाजिक कार्य कर्ता है तथा तीसरे और सबसे छोटे पुत्र सत्य प्रकाश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष सह जिला मुखिया महासंघ के जिला सचिव तथा मझौलिया पंचायत की लोकप्रिय मुखिया है।
श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में व्यवहार न्यायालय बेतिया के अधिवक्ता और परम मित्र आशिक अंसारी नागेंद्र पासवान सहयोगी संजय कुमार वार्ड सदस्य अलीराज हुसैन सुनील कुमार पूरन माझी रंजीत कुमार ग्रहण माझी भिखारी दीवान धनंजय कुमार अवधेश प्रसाद चौरसिया कृष्ण कुमार महतो पत्रकार संघ मझौलिया के अध्यक्ष सत्येंद्र श्रीवास्तव सचिव संजय पांडे संयोजक मनीष कुमार राजू शर्मा संरक्षक शंभू पांडे कोषाध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा सुमित कुमार रवि पांडे ए जापान शाह राजन मिश्रा समेत सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!