Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home दुनिया सीमा पार से आने जाने वाले लोगो पर एसएसबी का शिकंजा।

सीमा पार से आने जाने वाले लोगो पर एसएसबी का शिकंजा।

0
175

वाल्मीकिनगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

भारत-नेपाल की सीमा से अनधिकृत रुप से प्रवेश करने वालो के प्रति सीमा सुरक्षा बल की तरफ से कड़ा रुख अख्तियार किया गया है।उनपर लगाम लगाने को लेकर दोनो देशों के अधिकारियो की तरफ से रणनीति बनाई गयी है। इसी कड़ी में वाल्मीकिनगर के भारत-नेपाल सीमा पर स्थित एसएसबी 21 वाहिनी बी कंपनी गंडक बराज के अधिकारी व जवानों ने नेपाल एपीएफ के जवानों के साथ मंगलवार को समन्वय स्थापित कर सीमा पर ज्वाइंट पेट्रोलिंग की। यह ज्वाइंट पेट्रोलिंग सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने व सीमावर्ती अपराधों और अनधिकृत प्रवेश को संयुक्त रूप से रोकने के उद्देश्य से चलाया गया। ज्वाइंट पेट्रोलिंग का नेतृत्व गंडक बराज पर तैनात एसएसबी के उप निरीक्षक मुकुल क्रांति चकमा ने गंडक बराज पर ज्वाइंट पेट्रोलिंग में शामिल एसएसबी व एपीएफ (नेपाल) के सीमा सुरक्षा बल के जवान व नेपाल एपीएफ के इंस्पेक्टर बल थापा मगर द्वारा किया गया।इस दौरान एसएसबी तथा नेपाल एपीएफ के जवानों ने गंडक बराज पर पैदल मार्च करते हुए गश्ती अभियान चलाया। सीमा क्षेत्र से तस्करी एवं अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने और स्थानीय ग्रामीणों के सुरक्षा के लिए स्थानीय प्रशासन व पड़ोसी देश के जवानों के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त गश्ती अभियान चलाया। उन्होने बताया कि इसको लेकर सभी बीओपी को भी अलर्ट कर दिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि ग्रामीणों के बीच सुरक्षा का भाव जगाने के उद्देश्य से समय-समय पर स्थानीय प्रशासन और पड़ोसी देश नेपाल के जवानों के साथ समन्वयक स्थापित कर संयुक्त गश्ती अभियान चलाया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!