Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास सोमेश्वर धाम में भव्य धार्मिक आयोजन,SSB ने निभाई सेवा और सुरक्षा की...

सोमेश्वर धाम में भव्य धार्मिक आयोजन,SSB ने निभाई सेवा और सुरक्षा की अहम भूमिका

0
288

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण,बिहार
दिनांक:- 07-04-2025

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सोमेश्वर धाम स्थित कालिका माता मंदिर में 30 मार्च 2025 से 6 अप्रैल 2025 तक पूजा-अर्चना और मेले का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन सोमेश्वर धाम सेवा समिति के तत्वावधान में पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। सैकड़ों किलोमीटर दूर-दराज़ से आए श्रद्धालुओं ने भारी संख्या में भाग लेकर धार्मिक वातावरण को और भी पवित्र बना दिया। इस सप्ताहभर चलने वाले आयोजन में 1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने माता कालिका के दर्शन किए।

भक्तों की आस्था, भक्ति और उत्साह देखते ही बनती थी। आयोजन को सुचारु रूप से संचालित करने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सेवा सुनिश्चित करने के लिए सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने भी अहम भूमिका निभाई। SSB द्वारा पीने के पानी की व्यवस्था से लेकर मेडिकल कैम्पों का आयोजन किया गया, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में श्रद्धालुओं को तुरंत चिकित्सीय सहायता मिल सके। विशेष रूप से बुजुर्ग, बीमार व घायल श्रद्धालुओं की मदद के लिए SSB के जवान तत्पर दिखे। घायल यात्रियों को स्टैचर की मदद से गोवर्धना तक पहुंचाया गया, वहीं बुजुर्गों और अस्वस्थ दर्शनार्थियों को भी सहयोग प्रदान किया गया।

सुरक्षा की दृष्टि से गोवर्धना से लेकर सोमेश्वर धाम तक लगातार गश्त की गई। जहाँ-जहाँ रास्ता कठिन या असुरक्षित था, वहां पर पिकेट ड्यूटी तैनात की गई, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा सके। यह सतर्कता श्रद्धालुओं को एक सुरक्षित और निर्बाध यात्रा अनुभव देने में सफल रही। पूरे कार्यक्रम के दौरान 500 से अधिक श्रद्धालुओं को SSB द्वारा चिकित्सीय सहायता दी गई, जोकि बल की मानवता और सेवा-भावना को दर्शाता है।

सोमेश्वर धाम सेवा समिति, स्थानीय प्रशासन और सशस्त्र सीमा बल के संयुक्त प्रयासों से यह आयोजन पूरी तरह सफल रहा। श्रद्धालुजन समिति की ओर से आयोजित व्यवस्थाओं और बल की सेवा भावना से अत्यंत संतुष्ट नजर आए और सभी ने आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!